नही रहे महान पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा
- Pushpesh Tripathi
- May 21, 2021
- 1 min read

महान आंदोलनकारी एवं पर्यावरणविद, पद्म विभूषण सुंदर लाल बहुगुणा जी अब हमारे बीच में नहीं हैं। उनका विज़न और उनके द्वारा दी गई शिक्षा, सदैव हमारा मार्गदर्शन करेगी। प्रखर गांधीवादी बहुगुणा जी ने
चिपको आंदोलन, टिहरी बांध विरोधी आंदोलन, हिमालय और वनों की रक्षा जैसे कई आंदोलनों की अगुवाई की। अपने जीवन काल में उन्होंने जनता और सरकार को पर्यावरण का महत्व समझाया। वे कहते थे - "Ecology is permanent economy." अर्थात "पारिस्थितिकी स्थायी अर्थव्यवस्था है।"

हिमालय के रक्षक (Guard of Himalayas) के नाम से सर्व-प्रिय बहुगुणा जी उत्तराखण्ड की राजधानी पहाड़ में होने के पक्षधर थे और, हिमालय और उत्तराखण्ड की समस्याओं की वे आवाज़ थे। ऐसे महान विभूति का जाना एक बड़ी क्षति है पर, वे अपने पीछे कई पर्यावरण प्रहरी और अपनी सोच छोड़ कर जा रहे हैं, जो अमर रहेगी। ईश्वर उनकी दिव्यात्मा को अपने निकट स्थान प्रदान करे, और सभी परिजनों एवं सभी प्रेम एवं अनुसरण करने वालों को शक्ति प्रदान करे! ॐ शांति!
Comments